आनंद-मिलिंद

आनंद-मिलिंद

आनंद-मिलिंद हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी है। प्रतिभाशाली संगीतकार चित्रगुप्त के दोनों पुत्र ‘आनंद चित्रगुप्त’ और ‘मिलिंद चित्रगुप्त’ अपने शुरूआती दौर में संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सहायक रहे। इसके अलावा अपने पिता के सहायक के तौर पर भी उन्होंने कई हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया। उनकी पहली सफल हिन्दी फ़िल्म “क़यामत से क़यामत तक” थी। इस फ़िल्म ने सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए। ये फ़िल्म कलाकार आमिर खान की भी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म का गीत “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा” उदित नारायण का गाया हुआ बहुत प्रसिद्ध हुआ। इस फिल्म में संगीत के लिये आनंद मिलिंद को उनका पहला फिल्मफेअर अवॉर्ड भी मिला। उसके बाद उन्होने दिल, बेटा, संगीत, आई मिलन की रात, लव, धनवान जैसी फिल्मो में लोकप्रिय संगीत दिया।

प्रमुख फ़िल्में

  • आई मिलन की रात१९९१,
  • आज़माइश१९९५,
  • अधर्म१९९२,
  • अनाड़ी१९९३,
  • अंजाम१९९४,
  • आर्मी१९९६,
  • बागी – ए रेबेल फॉर लव१९९०,
  • बेताज बादशाह१९९४,
  • बोल राधा बोल१९९२,
  • छुपा रुस्तम२००१,
  • छोटे सरकार१९९६,
  • दीदार१९९२,
  • दीवाना मुझ सा नहीं१९९०,
  • दिल१९९०,
  • दिल आशना है१९९२,
  • एक लड़का एक लड़की१९९२,
  • गेम१९९३,
  • घर जमाई १९९२,
  • हीरो नं॰ 1१९९७,
  • होगी प्यार की जीत१९९९,
  • इन्साफ१९९७,
  • जान१९९६,
  • जानी दुश्मन२००२,
  • जानवर१९९९,
  • लाड़ला१९९४,
  • लाल दुपट्टा मलमल का१९८९,
  • लोफर१९९६,
  • लुटेरे१९९३,
  • प्लेटफॉर्म१९९२,
  • क़यामत से क़यामत तक१९८८,
  • राजा बाबू१९९४,
  • रक्षक१९९६,
  • सनम१९९७,
  • गोपी किशन१९९४,
  • सौतन २००६,
  • सुहाग१९९४,
  • तीसरा कौन१९९४,
  • तुम मेरे हो१९९०,
  • वंश१९९२,
  • ये तेरा घर ये मेरा घर२००१
  • गैर१९९९
  • कुली नं॰ 1१९९५